होर्मुज पार कर रहा था यमन जा रहा जहाज, आया क्रॉस फायर की जद में, भारतीय क्रू मेंबर की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hormuz Strait Crossfire: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार करते समय यमन जा रहा एक मालवाहक जहाज “क्रॉसफायर” की जद में आ गया. इस घटना में द्वारका के रहने वाले भारतीय क्रू सदस्य अल्ताफ तालाब केर की मौत हो गई.

समुद्र के बीच में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में जहाज को नुकसान पहुंचा और वह डूबने लगा. इस घटना में सलाया का एक युवक, जो इंजन रूम में ड्यूटी पर था, गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक ‘MSV अल फायज नूर सुलेमानी-1’ नाम का जहाज दुबई से सामान लेकर यमन की ओर जा रहा था. इसी दौरान जहाज समुद्र में ईरान और अमेरिका के बीच हो रही क्रॉस-फायरिंग की जद में आ गया. फायरिंग की वजह से जहाज में बड़े-बड़े छेद हो गए और वह डूबने लगा.

जब फायरिंग हुई, तब सलाया का अल्ताफ केर इंजन रूम में मौजूद था. इस घटना में सलाया के मूल निवासी अल्ताफ तालाब केर की गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई. वहीं, जहाज पर सवार अन्य 17 नाविकों को पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने समय रहते बचा लिया. ये सभी नाविक अब सुरक्षित दुबई के बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं.

आदम भैया ने भारत सरकार किया अनुरोध

इस घटना के संबंध में, इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के सचिव आदम भैया ने एक ई-मेल के जरिए भारत सरकार से एक अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की है कि मृतक अल्ताफ केर के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक स्थान सलाया लाने की व्यवस्था की जाए.

दुबई पहुंचे बाकी 17 भारतीय नाविकों को भी तुरंत भारत वापस लाया जाना चाहिए. मृत्यु प्रमाण पत्र सहित आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए.

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version