‘हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे, इनकी सांसें दबा लेंगे’, तीसरी शादी करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी धमकी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है. हालांकि, उनकी शादी को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है. दरअसल, एक्टर पर लव जिहाद के आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं, अब आमिर खान कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर भी आ गए हैं. दरअसल, बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने एक्टर को धमकी दी है.

ये हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है

बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने आमिर खान को धमकी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ” जय श्री राम, जय सीता राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)  ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. 

इनकी हम सांसें दबा लेंगे Aamir Khan

पोस्ट में आगे लिखा है, हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.

1986 में की थी पहली शादी

बता दें कि एक्टर ने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान. हालांकि, 2002 में कपल ने तलाक़ ले लिया. वहीं, साल 2005 में आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक बेटा बै आज़ाद. वहीं, 2021 में आमिर ने किरण से तलाक़ ले लिया. वहीं, इसी साल 5 जुलाई को आमिर ने गौरी रजिस्टर्ड शादी की थी.

हमारा परिवार बहुत मिलनसार है

इन सभी विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आमिर खान ने कहा, “सच तो यह है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है, मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है.” एक्टर ने आगे कहा, “गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज (कानूनी तौर पर) के जरिए हुई थीं. गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं. जैसेजैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है.”

ये भी पढ़ें- ‘उनकी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं’, ट्रोल होने के बाद आमिर खान ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की

Latest News

पाकिस्तान में महासंग्राम: मौलाना ने मुनीर को दी खुली चुनौती, बोले-फील्ड मार्शल किसकी शह पर बढा रहे अपने अधिकार..?

Islamabad: पाकिस्तान की राजनीति में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बढते अधिकारों पर देश के मौलाना फ़ज़लुर रहमान ने...

More Articles Like This