अमृतसर में AAP नेता जयपाल सिंह पर सरेआम फायरिंग, हालत गंभीर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AAP Leader Jaipal Singh: अमृतसर में आम आदमी पार्टी नेता जयपाल सिंह पर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस घटना में जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौते पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है.

जानिए क्या है पूरा मामला AAP Leader Jaipal Singh

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोट आत्मा इलाके में आप नेता जयपाल सिंह के पड़ोस में पूर्व इंस्पेक्टर रहते हैं. आप नेता ने दोपहर के समय अपनी गाड़ी पूर्व इंस्पेक्टर के घर के बाहर खड़ी कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. ये बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी. जिसमें दोनों को चोट आई. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दोनों एक-दूसरे पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

आप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की

वहीं, घटना के बाद अब स्थानीय आम जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने मामले की जांच की बात कही है. एसीपी ईस्ट ने बताया कि दोनों अभी घायल हैं, मामले की जानकारी की जा रही है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अब कोई तनाव की स्थिति नहीं है. वहीं, आप के विधायक ने कहा कि जयपाल सिंह हमारे संगठन के वालंटियर हैं, उन्होंने पार्षद का भी चुनाव लड़ा है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This