स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन को बड़ा झटका, लॉन्च पैड पर ही रॉकेट ब्लास्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Blue Origin Rocket blast: अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका में लॉन्च से पहले ही इस स्पेस कंपनी के रॉकेट में जोरदार धमाका हो गया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के केप कैनावेरल लॉन्च पैड पर फट गया. यह धमाका इतना जोरदार था कि आग का गुबार बहुत दूर तक दिखा, मंजर कुछ ऐसा था मानों परमाणु बम टेस्ट किया गया हो.

इस दौरान, कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने एक बयान में कहा है कि “आज के हॉटफायर टेस्ट के दौरान गड़बड़ी हुई.” इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. वहीं, घटना के वीडियो में पहले रॉकेट के नीचे से धुआं निकलता दिखता है, जिसके बाद वह पूरी तरह एक बड़े आग के गोले में बदल जाता है.

 

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This