बागपत में हादसाः 12 हुई मृतकों की संख्या, 12 गंभीर, डिवाइडर से टकराकर पलटा था पिकअप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bagpat Accident: रविवार की देर रात बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल (ईपीई) पर हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. पहले चार लोगों की मौत हुई थी. सोमवार दोपहर तक इलाज के दौरान आठ और घायलों की सांसे थम गई.

मालूम हो कि देर रात करीब पौने दो बजे बागड़ धाम से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई श्रद्धालु घायल हो गए थे.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

पिकअप में सवार थे 32 लोग

पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे. बदायूं के गांव अल्हापुर से लोग राजस्थान के बागड़ यात्रा पर गए थे. रात में वापस आते समय ईपीई पर बड़ागांव के पास कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया.

अधिकाशं लोग उसके नीचे दब गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो चुकी थी.

हादसे के समय ही कुछ गंभीर घायलों को दिल्ली व मेरठ रेफर कर दिया गया था. सोमवार की दोपहर तक मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना.

बताया गया है कि 12 लोगों का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version