चम्बा में हादसाः पहाड़ी से चलती बस पर गिरा विशाल पत्थर, एक यात्री की मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamba Accident: रविवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में सड़क दुर्घटना हो गई. यहां, भरमौर से चम्बा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस पर गैहरा के पास अचानक एक विशाल पत्थर गिर गया. इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

दुर्घटना के बाद बस में मचा अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस भरमौर से चम्बा आ रही थी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. इसी दौरान सुबह करीब सात बजे गैहरा के पास अचानक बस की छत पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया. इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग शिव पूजन समारोह से वापस लौट रहे थे. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

तत्काल घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चम्बा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच कर रही है.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version