छत्तीसगढ़ में हादसा: ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, आठ घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Chhattisgarh: शनिवार को तड़के छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बलरामपुर जिले में राजपुर-कुसमी मार्ग पर एक हाई स्पीड ट्रक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं आठ घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारी के अनुसार

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 11 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रतापपुर क्षेत्र से शंकरगढ़ की ओर रवाना हुए थे. जब वह सेवारी गांव के करीब पहुंचे, तब उनका वाहन सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया. इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायपुर ले जाया गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version