दिल्ली में हादसाः सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Building Collapses In Delhi: दिल्ली से हादसा की खबर सामने आई है. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढह गई. फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे इस हादसे की सूचना मिली. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. बचाव कार्य जारी है.

सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ है. फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे ‘घर ढहने’ की कॉल मिली थी.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई. दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई.

दिल्ली में एक बिल्डिंग ढह गई। वीडियो ग्रैब ANI

सूचना मिलते ही दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची. हालात देखकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात की गई. इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य जारी है.

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था. पुलिस व दमकल के अलावा डीडीएमए व एनडीआरएफ को खबर दे दी गई है. मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version