दिल्ली में हादसाः सीमापुरी इलाके में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Building collapse: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. बुधवार की दोपहर सीमापुरी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई. शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड प्लस तीन मंजिल वाली इमारत का हिस्सा गिरा है. बचाव टीम मलबे को हटाने में जुटी है. हालांकि, कितने लोग अंदर फंसे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, इस घटना के बारे में दोपहर करीब 3:15 बजे सूचना मिली. सीमापुरी में घटना स्थल पर तुरंत फायर विभाग की चार गाड़ियां भेजी गईं और बचाव अभियान जारी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version