फरीदकोट में हादसा: हाई स्पीड कार ने एक्टिवा में मारी टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Faridkot Accident: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की सुबह सड़क फरीदकोट के सादिक रोड पर सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में देवरानी और जेठानी की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं.

मृतकों में ये महिलाएं हैं शामिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43 वर्ष) पत्नी मनदीप कुमार और पूजा (49 वर्ष) पत्नी मनोज कुमार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक्टिवा पर सवार होकर सादिक रोड से गुजर रही थीं. जैसे ही वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, सामने से आ रही हाई स्पीड स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में जान गंवाने की महिलाएं देवरानी-जेठानी थी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं कई मीटर तक घसीटती चली गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतक महिलाओं के एक रिश्तेदार ने बताया

मृतक महिलाओं के एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों रोजाना की नहर किनारे लगे नलों से पीने का पानी भरने जाती थीं. शुक्रवार की सुबह भी वे इसी उद्देश्य से घर से निकली थीं, लेकिन जहाज ग्राउंड के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया.

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी गई. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version