हमीरपुर में हादसा: तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम, नहा रहे थे पांच बच्चे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Hamirpur: हमीरपुर में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खण्डेह गांव में रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया. वहीं गांववासी शोक में डूब गए.

तालाब में था बड़ा गड्ढा

जानकारी के अनुसार, खण्डेह गांव निवासी प्रबल पुत्र घनश्याम यादव (10 वर्ष), आदित्य पुत्र राजू कुशवाहा (9) और भोला पुत्र सीताराम कुशवाहा (10 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गए थे. ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब में करीब पांच फीट पानी भरा था, लेकिन उसी में एक बड़ा गड्ढा था. यह गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा बताया जा रहा है. नहाते समय तीनों बालक इसी गड्ढे में चले गए.

तालाब पर गए थे सात बच्चे

बताया गया कि सात बच्चे तालाब पर गए थे. इनमें पांच बच्चे पानी में नहाने उतरे, जबकि दो बच्चे तालाब के किनारे बैठे थे. इसी दौरान तीन बच्चे गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे. किनारे बैठे बच्चों ने भोला के डूबने की आवाज लगाई. इसके बाद पानी में उतरे अन्य दो बच्चे किसी तरह बाहर निकले और परिजनों व ग्रामीणों घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण

सूचना पर बच्चों के परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से तीनों बालकों को तालाब से बाहर निकलवाया. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी मौदहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया

मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया. सीएचसी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी पर सीओ राजकुमार पांडेय, एसडीएम करणवीर सिंह और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना करीब 12 बजे मिली थी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version