हजारीबाग में हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन की मौत, चार गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hazaribagh Accident: झारखंड से हादसे की खबर सामने आई है. यहां हजारीबाग में शनिवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा चरही चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग की ओर से आ रहा चुना लदा अनियंत्रित ट्रेलर ने सबसे पहले सागर यात्री बस, एक टेंपो और एक 407 वाहन को टक्कर मार दिया. इसके बाद सड़क किनारे बाइक पर मौजूद दो भाइयों आदित्य सिंह और आशीष सिंह को टक्कर मार दी और आगे बढ़ते हुए फल और पान की दुकान में जा घुसा, जहां दुकान के अंदर मौजूद फल विक्रेता उदय सिंह (29 वर्ष), पिता सूर्यदेव सिंह, निवासी नीमाडीह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे में गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह (58 वर्ष) और उनके छोटे भाई आशीष सिंह (45 वर्ष) और दो अन्य घायलों को तत्काल मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई. बताया गया कि आदित्य सिंह बरही से चरही पहुंचे थे और उन्होंने अपने भाई आशीष सिंह को मुकुरू से चरही आने के लिए बुलाया था.

आशीष सिंह बाइक से बड़े भाई को लेने पहुंचे ही थे कि दोनों हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद चरही चौक पर अफरा-तफरी मच गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हजारीबाग की ओर से आने वाले वाहनों को विपरीत दिशा की लेन से गुजरवाना शुरू किया.

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version