Chamba Tempo Traveller Accident: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. रविवार की देर रात यहां भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया गया है कि टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां छह लोगों की दर्दनाक मौत हो की खबर है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. घटना की पुष्टि एसपी विजय सकलानी ने की है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी मृतक गुजरात के पर्यटक थे. फिलहांल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.