सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः STF ने यूपी-बिहार से तीन संदिग्धों को दबोचा, कोतकाता ले गई पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suvendu Adhikari PA Muder Case: बीते दिनों पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो आरोपी बक्सर बिहार के रहने वाले हैं, जबकि, तीसरा आरोपी यूपी के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन, वर्तमान यह भी बक्सर में ही रहता था.

इनमें से एक आरोपी राज सिंह अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया है. हालांकि, इस मामले में जिले की पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

सूत्रों की माने तो, मूल रूप से बलिया का रहने वाला राज सिंह लखनऊ की तरफ से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से आ रहा था. इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कोलकाता पुलिस ने संदिग्ध को नगर कोतवाली क्षेत्र की सीमा में हाईवे से ही दबोच लिया. हालांकि, अभी तक इसके संबंध में ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं. पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version