हुबली में हादसाः ट्रक-कार की टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hubli Accident: कर्नाटका से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना हुबली में हुई. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मौके पर हुई चार लोगों की मौत

बताया गया है कि यह हादसा हुबली के इंगलाहल्ली क्रॉस के पास हुआ, जहां ट्रक और कार के में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही हुबली ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंच गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

इस हादसे में मृत लोग शिवमोग्गा जिले के सागर के निवासी थे. हादसे में मृत लोगों पहचान श्वेता (29 वर्ष), अंजलि (26), संदीप (26), विट्ठल (55) और शशिकला (40 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक होटल व्यवसाय के लिए बागलकोट जा रहे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

‘यह जोखिम भरा है, लेकिन…’, शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश जाने का कर दिया ऐलान!

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में अपने देश लौटने की बात दोहराई है. उनका...

More Articles Like This

Exit mobile version