जम्मू-कश्मीर में हादसाः छात्रों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 15 छात्र घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां छात्रों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. बताया गया है कि इस हादसे में जहां एक छात्र की मौत हो गई, वहीं 15 घायल हो गए. घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

छात्रों को पिकनिक पर लेकर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में एक बस छात्रों को पिकनिक पर ले जा रही थी. इसी दौरान वोदपोरा इलाके के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार छात्रों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और 15 घायल हो गए.

आर्मी और सीआरपीएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

बताया गया है कि यह बस डिग्री कॉलेज की थी, जो छात्रों को पिकनिक के लिए लेकर जा रही थी. जिस वक्त हादसा हुआ, उसी वक्त वहां से आर्मी और सीआरपीएफ का काफिला भी गुजर रहा था. हादसे के बाद आर्मी और सीआरपीएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया. घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थायनी अस्पताल ले जाया गया.

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version