जूनागढ़ में हादसाः हाईवे पर ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, चार लोगों की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Junagadh Car Accident: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर एक हाई स्पीड कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

सोमनाथ में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए जा रहे थे कार सवार

मिला जानकारी के मुताबिक, बनासकांठा जिले का एक परिवार अपनी अर्टिगा कार में सवार होकर सोमनाथ में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए जा रहा था. इसी दौरान जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई.

बच्चे को खरोंच तक नहीं आई

हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है. सुखद बात यह रही कि हादसे में एक बच्चे को खरोंच तक नहीं आई.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाय गया है. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version