कैमूर में हादसा: कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कैमूरः बिहार से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर छज्जूपुर पोखरे के पास गुरुवार सुबह हुई. बताया गया है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कंटेनर से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

गाजीपुर मजार पर दर्शन करने आ रहे थे स्कॉर्पियो सवार

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोग रोहतास के नेकरा गांव से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित गौसपुर मजार पर जा रहे थे. इसी दौरान कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में छज्जूपुर पोखरे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने कुछ को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मुस्लिम अंसारी (48 वर्ष) निवासी, झारखंड, मुन्ना अंसारी (45 वर्ष) निवासी रोहतास और रजिया खातून (60 वर्ष) निवासी रोहतास शामिल हैं. जबकि घायलों में उमर अंसारी, फातिमा, हाजरा खातून, अशरफ अंसारी, अमीर अंसारी, नसीम अंसारी व मुस्कान परवीन शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version