Kanpur House Collapse: यूपी के कानपुर से हादसे खबर सामने आई है. यहां अचानक एक मकान गिर गया. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल है.
हिरनी गांव में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में अचानक एक मकान भरभरा कर गिर गया. परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए. जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गई.
गंभीर रूप से घायल युवती कानपुर रेफर
काफी प्रयास के बाद लोगों ने मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला और तत्काल पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को कानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
इस रूप में हुई मृतकों की पहचान
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. मृतकों की पहचान पिता मुकेश (45 वर्ष), बेटी माया (16), नीतू (12) और पल्लवी (7 वर्ष) के रूप में हुई. काजल (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई.