KanpurTraining Plane Crashes: यूपी के कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार को दिन में करीब 11.30 उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया. नत्थूपुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर गिर गया. यह दुर्घटना दिन में करीब 12 बजे हुई. इस हादसे में दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है.

हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में हुई है. दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है.
विमान टेकनम कंपनी का बताया जा रहा है. हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. तकनीकी खराबी, मौसम अथवा अन्य कारणों की जांच की जा रही है. हादसे की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को भी दी गई है. दुर्घटना की जानकारी हने पर पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.