किश्तवाड़ में हादसाः खाई में गिरा वाहन, चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kishtwar Road Accident: जम्मू से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा किश्तवाड़ के सर्थल रोड पर हुआ. इस हादसे में जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया.

किश्तवाड़ के सर्थल रोड हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम किश्तवाड़ के सर्थल रोड तेज रफ्तार एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी लोग जिला डोडा के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version