कुल्लू में रक्षाबंधन के दिन हादसाः फेल हुआ बस का ब्रेक, पहाड़ी से टकराई, 40 यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kullu Accident: कुल्लू से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. कुल्लू ब्यासर मार्ग पर बजउन नामक स्थान पर शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई. रक्षा बंधन के दिन हुए इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 40 महिलाओं के घायल होने की सूचना है, जबकि चालक को गंभीर चोटें आई हैं. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया. प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होना बताया गया है. बताया जा रहा है कि चालक ने बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया.

ब्यासर से कुल्लू जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस संख्या एचपी 66-1583 ब्यासर से कुल्लू की ओर लौट रही थी. इसी दौरान कुल्लू से करीब 11 किलोमीटर दूर भेखली मार्ग पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई. बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने की बात सामने आई है. 47 सीटर बस में लगभग 79 यात्री सवार थे. हादसे के बाद यात्रियों में शोर-शराबा मच गया.

बताया गया कि यही बस सुबह करीब 9:12 बजे कुल्लू से ब्यासर के लिए रवाना हुई थी और करीब 11 बजे वापस कुल्लू की ओर लौट रही थी. बस को चालक प्रवीण कुमार-2 चला रहे थे, जबकि परिचालक की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह संभाल रहे थे. हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं बस में सवार करीब 40 महिलाएं भी घायल हुई हैं.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को उपचार के लिए कस क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया. हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

ईरान ने ट्रंप के बेटे की हत्या की साजिश को किया खारिज, नेतन्याहू पर ही खबर गढ़ने का लगाया आरोप

Tehran: ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप की हत्या...

More Articles Like This