ओडिशा में हादसाः ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, चालक-खलासी की मौत, दस लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ओडिशा: ओडिशा में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. यह दुर्घटना लखनाथ के निकट पास मंगलवार की आधी रात के बाद हुई. बस ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

ओडिया से कोलकाता जा रही थी बस, सवार थे 70 यात्री

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की डॉल्फिन नामक यात्री बस करीब 70 यात्रियों को लेकर ओडिशा से कोलकाता के बाबू घाट नामक स्थान के लिए जा रही थी. इसी दौरान रात करीब 2 बजे बालेश्वर के 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखन नाथ नामक टोल गेट के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बस टकरा गई.

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार

इस दुर्घटना के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार के बीच अफरा—फरी मच गई. चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को जलेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बालेश्वर जिला मुख्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर ऐसा कयास लाया जा रहा है कि शायद चालक को झंपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version