पाकिस्तान में हादसाः गिरी कच्चे मकान की छत, छह बच्चों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए हादसे में छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

हादसे के वक्त खेल रहे थे बच्चे

बताया गया है कि यह घटना शांगला जिला (Shangla District) के कूजा अलपुरी (रहीमाबाद क्षेत्र) में हुई, जहां एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई. इसके मलबे खेल रहे सात बच्चे दब गए. बचाव अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय घर में मौजूद सात बच्चे छत गिरने से मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी बच्चों को बाहर निकाला.

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही बच्ची

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में छह बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर अवस्था में उसका उपचार चल रहा है. सरकारी प्रसारक के मुताबिक, छत गिरने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है.

मालूम हो कि शांगला एक पहाड़ी जिला है, जहां कई गांव दूरदराज क्षेत्रों में बसे हुए हैं. यहां अधिकांश मकान पत्थर, लकड़ी और मिट्टी जैसी स्थानीय सामग्रियों से बनाए जाते हैं, जिससे वे खराब मौसम और समय के साथ कमजोर हो जाते हैं. हादसे से पहले पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की थी.

More Articles Like This

Exit mobile version