UP Election 2027: ‘बहुत बुरी तरह हारेंगे…’, राहुल गांधी को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Election 2027: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ी भविष्यवाणी की है. जगद्गुरु ने दावा किया है कि राहुल गांधी बहुत बुरी तरह हारेंगे. एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ही भारत की बदनामी करते हैं. संसद में प्रतिपक्ष के नेता पानी पी-पीकर भारत की बदनामी करते हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी पर दी अपनी प्रतिक्रिया

इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोसल मीडिया पर वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “सब बेकार की बातें हैं. कुछ नहीं होगा. हास्यासपद है.”

अपराध देखकर हो रहा एनकाउंटर UP Election 2027

इसके साथ ही उन्होंने यूपी में धर्म देखकर एनकाउंटर किए जाने के आरोपों पर कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं. धर्म देखकर नहीं किया जा रहा है. अपराध को देखकर किए जा रहे हैं. बकरीद के समय एक निर्दोष लड़के की गला रेतकर हत्या कर देना, ये क्या था? क्या वो धर्म था क्या? ऐसे नीच का एनकाउंटर हुआ तो कौन बड़ी बात हो गई.”

गाजियाबाद में हुई थी 17 साल के छात्र की हत्या

बता दें कि 29 मई को गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के चीन कुछ युवकों ने 17 साल के सूर्य प्रताप चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में मारा गया. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. इस घटना को इलाके में कई दिनों तक तनाव बना रहा.

ये भी पढ़ें- UP: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, जून के अंत तक होंगे तबादले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version