पटना में हादसाः डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mokama Accident: बिहार से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह पटना जिले के मोकामा में फोरलेन पर एक हाई स्पीड कार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में दंपती सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

मौके पर हुई कार सवार तीन लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे बख्तियारपुर-औंटा गोलंबर के बीच शिवनार गांव के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार सदरे आलम चले रहे थे. इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और चालक की मौके पर ही मौत गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मोर और मोकामा के बीच क्रेटा के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. वहां पहुंचने पर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के निवासी के रूप में हुई है. ड्राइवर के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. मृतकों के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है. शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोकामा ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version