राजस्थान में हादसाः तालाब में गिरी बेकाबू वैन, बच्चों सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा धौलपुर जिले में हुआ हैं. लगभग एक दर्जन लोगों को लेकर जा रही एक वैन सड़क पर जमा पानी से फिसलकर तालाब में गिर गई. इस दुर्घटना में तीन बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

एसएचओ अनिल कुमार ने बताया

एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि यह हादसा मनिया पुलिस थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास हुआ. उन्होंने बताया कि वैन में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, तभी वह फिसलकर तालाब में गिर गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

वाहन के अंदर फंसी महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद लोगों वैन से लोगों को बाहर निकाला.  SHO ने बताया कि घायलों को मनिया के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि सात से आठ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. SHO ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version