रोहतक में हादसाः सीवर की जहरीली गैस से पिता और दो पुत्रों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Crime: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रोहतक में जहरीली गैस ने पिता और दो पुत्रों की जान ले ली. यह दुर्घटना आईएमटी थाना क्षेत्र के बोहर माजरा में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, बोहर माजरा में घर के सामने बंद सीवर को खोलकर देखने के दौरान पिता और दो पुत्र जहरीली गैस से दम घुटने की अचेत हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल तीनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि बोहर माजरा में महावीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे. पिछले कई दिन से सीवर जाम हो गया था और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा था. कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की तो बुधवार सुबह महावीर अपने बेटे दीपक के साथ सीवर का ढक्कन खोलकर उसके जाम होने का कारण तलाश रहे थे.

एक के बाद एक जहरीली गैस की जद में आए पिता-पुत्र

दीपक ने जब सीवर का ढक्कन खोला तो गैस के कारण वह बेहोश हो गया और सीवर में ही गिर गया. बेटे को सीवर से निकालने के लिए जैसे ही महावीर झुके तो वह भी बेहोश होकर सीवर में गिर गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पिता और भाई को सीवर में गिरता देख लक्ष्मण उन्हें बचाने के लिए पहुंचा तो जहरीली गैस से बेहोश होकर गिर गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version