युगांडा में हादसा: चट्टान से टकराकर पलटी स्कूल बस, 20 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uganda School Bus Accident: पूर्वी अफ्रीकी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां युगांडा में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम 20 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई.

यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर युगांडा पुलिस बल ने पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

यह बस इलाके के सिपी झरने के एक शैक्षणिक टूर से लौट रही थी. पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन वयस्कों और कई बच्चों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि बस राजधानी कंपाला में स्थित एक प्राथमिक ‘किंग डेविड जूनियर स्कूल’ की थी. चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से फिसलकर एक चट्टान से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version