उमरिया में हादसा: ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, चार लोगों की मौत, महिला गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Umaria Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा गुरूवार को तड़के उमरिया जिले में हुआ. तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई.

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल भेजवाया. बताया गया है कि दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान खुशबू मार्को (22 वर्ष), रुद्र प्रताप ( 3 वर्ष), कुलपत सिंह (37 वर्ष) और सविता सिंह के रूप में हुई है. सभी ग्राम लीला, जिला अनूपपुर के निवासी बताए गए हैं. गंभीर रूप से घायल प्रियंका सिंह (24 वर्ष) का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच करते हुए चालक की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

अब पूरी दुनिया खरीदेगी भारत के हथियार, मोदी सरकार के एक फैसले ने बदला पूरा खेल

Defence Ministry India: भारत सरकार ने ग्लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए रक्षा निर्यात नियमों में...

More Articles Like This

Exit mobile version