Accident News: सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident News: पश्चिम बंगाल से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां हावड़ा में गुरुवार को तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकरा गई. इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गए. यह हादसा नेशनल हाइवे 16 पर बगनान पुलिस स्टेशन के नजदीक बरुंडा इलाके में हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

हाइवे के किनारे खड़ी थी पुलिस की पेट्रोलिंग कार
पुलिस के अनुसार, पुलिस की पेट्रोलिंग कार हाइवे के किनारे खड़ी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सब-इंस्पेक्टर सुजॉय दास (45 वर्ष) और होमगार्ड पलाश सामंत (31 वर्ष) की मौत हो गई.

फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस
जबकि घायल चालक और दो होमगार्ड्स का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच करते हुए फरार आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी गई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version