पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक ने बस में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, 11 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident On Purvanchal Expressway: गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास हाई स्पीड ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों की जहां मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते पर एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है.

सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version