आगराः बच्ची को मौत की नींद सुलाने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर, ड्रम में मिला था मासूम का शव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra Encounter: यूपी के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने शनिवार को तड़के तीन बजे तड़के आठ साल की बच्ची की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि एक दारोगा को गोली लगने से घायल हो गया. बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में था. पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई. पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना में एक दारोगा को भी गोली लगी है.

DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया

DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा में 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार फिरोजाबाद भागने की फिराक में है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा, इसमें एक दारोगा को गोली लग गई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लगी. उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ बमरौली कटारा के पास हुई.

मासूम की हत्या के बाद से फरार था आरोपी 

जानकारी के अनुसार, 29 साल के सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को आटे के ड्रम में डाल दिया था. करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया था, तब से वह आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस जांच में सामने आया था कि 11 दिन पहले बकाया किराए को लेकर बच्ची के चाचा ने उसे थप्पड़ मार दिया था और कमरे पर ताला लगा दिया था. इसी का बदला लेने के लिए उसने बच्ची की हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस बदमाश के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This

Exit mobile version