Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, गुजरात के CM और अमित शाह ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद एअरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया. यह विमान 240 से अधिक यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था. दुर्घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं. यह एक हृदय विदारक आपदा है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे हृदय विदारक है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा

विमान हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है. स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की.”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैंने अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू करने और घायल यात्रियों का युद्ध स्तर पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है, जहां सभी आवश्यक उपचार व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.” उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे बात की है और बचाव और राहत प्रयासों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है.

Latest News

Bank Holiday 28 August: कल बैंक खुलेंगे या रहेंगी छुट्टी? रक्षाबंधन पर ब्रांच जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ कई क्षेत्रीय त्योहारों के चलते देश के कई शहरों और राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. जानें किन जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी और 29 से 31 अगस्त तक बैंक का शेड्यूल क्या रहेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version