Ambala: महावीर पार्क के तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana crime: हरियाणा से दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां आज दोपहर अंबाला सिटी के महावीर पार्क में स्थित तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

किशोरियों के चिल्लाने पर दौड़कर मौके पर पहुंचे लोग

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अंबाला सिटी के महावीर पार्क में स्थित तालाब में किसी कारणवश दो कोशियां डूबने लगी. घटना के दौरान पार्क में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. डूबने के दौरान किशोरियों के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद किशोरियों को तालाब से बाहर निकाला.

इस रूप में हुई मृत किशोरियों की पहचान

तत्काल किशोरियों को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृत किशोरियों की पहचान सिटी के सुल्तानपुर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अंजलि (16 वर्ष) व पंजाब के बरनौली निवासी जैसमीन (17 वर्ष) के रूप में हुई. बताया गया है कि दोनों किशोरियां सिटी के हार्टेन में टेली का कोर्स कर रही थी. सुबह 9 से 11 बजे की क्लास करने के बाद दोनों पार्क में आई थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version