अमेरिकाः फेस्टिवल में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग घायल, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Firing: अमेरिका से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां टोलेडो में गोलीबारी की घटना हुई. टोलेडो के एक फेस्टिवल के पास कई लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं गईं. बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं.

ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ का था आयोजन

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर ओहायो के टोलेडो में एक कम्युनिटी स्ट्रीट फेस्टिवल के पास कई लोगों को गोली मार दी गई. पुलिस अधिकारियों को शाम करीब 5:30 बजे ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास किसी व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली.

एक बयान में पुलिस विभाग ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर उन्हें गोली लगने से कई लोग घायल मिले. कई घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है. पुलिस ने घायलों की स्थिति और गोली लगने वाले लोगों की संख्या के बारे में और जानकारी नहीं दी है.  पुलिस संदिग्धों की सक्रिय रूप से तलाश कर रही है. गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हैं.

मालूम हो कि ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में दो दिन तक चलने वाला एक उत्सव है, जिसमें लाइव म्यूजिक, खाने-पीने के स्टॉल, घरों का टूर और शॉपिंग शामिल होती है.

कौन थे ये हमलावर?

फेस्टिवल में किन लोगों ने हमला किया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है. मौके से खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और हमलवारों के रूट का पता लगाने में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version