Amethi Accident: बंद रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी थी कार, कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन बच्चों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amethi Accident: शुक्रवार की भोर में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग भीषण सड़क हादसा हुआ. बंद रेलवे क्रॉसिंग तीन बच्चों की मौत का बहाना बन गया. तेज रफ्तार एक कंटेनर ने खड़ी कार में टक्कर मार दिया. इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग हल्के रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

लूलू माल से वापस घर लौट रहे थे कार सवार
सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नटौली पारा बाजार गांव निवासी मो. शाजिद खान ने बताया वह लोग लखनऊ के लूलू माल गए थे. वहां से परिवार व र‍िश्‍तेदारों के साथ वापस घर लौट रहे थे. रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से उनके परिवार की तीन कारें लाइन से खड़ी थी और क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे थे. उनकी कार सबसे पीछे व उनके ही परिवार के अख्तर खान व अफ्तार खान की गाड़ियां आगे खड़ी थी.

बंद रेलवे क्रॉसिंग पर पीछे से कंटेनर ने कार में मारी टक्कर
भोर में करीब तीन बजे सभी लोग क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सबसे पीछे खड़ी उनकी कार में टक्कर मार दी. इससे कार में सवार अदनान (11 वर्ष), फातिमा (13), आफरीन (14), फारिस (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. तत्काल सभी को जगदीशपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्‍टरों ने अदनान, फातिमा और आफरीन को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में आरिफ, अख्तर खान, ताजिया खान, लारेफ खान, साजिद खान को हल्की चोटें आई हैं.

सीओ अतुल कुमार सिंह दिए कार्यवाही के निर्देश
घटना की सूचना मिलने पर सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सीएचसी जगदीशपुर पहुंचे परिजनों से घटना से संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधितों को विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसओ अभिनेष कुमार ने बताया सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है और पांच वाहन हादसे में क्षतिग्रस्त हुए है. मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version