Amisha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में लगाई हाजिरी, कहा…

Must Read

रांचीः आरोपित बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट में हाजिरी लगाई. इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया. अब अमीषा पटेल इस मामले में ट्रायल फेस करेंगी.

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह कोर्ट में उपस्थित हुईं. रांची के रहने वाले अजय सिंह से अमीषा पटेल ने फिल्मों में पैसे लगाने के नाम पर पैसे लिए थे. वापसी के दौरान उन्होंने जो चेक प्रदान किए, वह बाउंस कर गए.

जानें क्‍या है मामला
यह मामला वर्ष 2018 का है. उस दौरान अमीषा पटेल ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे. समझौते के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई, तो अजय ने अपने पैसे वापस मांगे.

काफी टाल-मटोल के बाद अमीषा पटेल ने अक्टूबर, 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए. इसके बाद अजय सिंह ने उन पर धोखाधड़ी का मुकदमा किया. अजय ने यह मामला अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ दायर किया.

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This