अमृतसर: अवैध पेंट फैक्ट्री में लगी आग, दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Fire: पंजाब से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार को अमृतसर जिले में अवैध रूप से चलाई जा रही पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

जानकारी के अनुसार, अमृतसर जिले के थाना गेट हकीमां के अधीन पड़ते अनगढ़ में एक अवैध पेंट फैक्ट्री में आज सुबह करीब दस बजे अचानक भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. फायरकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

आग की इस घटना में फैक्ट्री में काम कर रहे तीन लोग आग की जद में आए गए. इसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि अनगढ़ के इस ईमारत में पेंट की फैक्ट्ररी चलाई जा रही थी. अचानक आग लग गई. पता चला है कि फैक्ट्री में थिनर के ड्रम थे और घटना बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के कारण हुआ है. फिलहांल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें नए रेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: अगर आज गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव चेक कर लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और हैदराबाद समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग बनी हुई हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version