Amritsar: चार गिरफ्तार, पांच किलो हेरोइन, पिस्टल और हजारों नकदी बरामद, BSF को मिली सफलता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: सुरक्षा बल के जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पांच किलो 900 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, चार कारतूस और 76 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद किया है. यह कार्रवाई बीएसएफ ने बुधवार की सुबह अमृतसर सेक्टर में की.

अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
इस गिरफ्तारी के बाद बीएसएफ के जवान गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हेरोइन की यह खेप मंगलवार रात पाकिस्तान के तस्करों ने भारतीय सरहद में गिराई थी. यह सारी कंसाइनमेंट बीएसएफ के अधिकारियों ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दी है. अब एनसी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Latest News

सावधान! सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल पर 3 साल की जेल, ₹50 लाख तक जुर्माना; DoT ने दी चेतावनी

दूरसंचार विभाग ने सिम कार्ड और दूरसंचार पहचानकर्ताओं के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है. छत्तीसगढ़ में नागरिकों की जानकारी या सहमति के बिना 25 सिम सक्रिय करने के मामले में संबंधित POS एजेंट को ब्लैकलिस्ट किया गया. विभाग के मुताबिक, नियमों के उल्लंघन पर तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version