अमृतसर: बाइक छोड़ भागे संदिग्ध, पुलिस ने बरामद किया चार हैंड ग्रेनेड और 40 किलो हेरोइन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar crime: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अमृतसर के हलका राजासांसी के गांव ओठियां के पास पुलिस ने कई हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया है. पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी हैं.

सड़क निर्माण में लगे कर्मियों ने रोका तो बाइक छोड़ भागे

बताया जा रहा है कि धवार की देर रात गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान जब कर्मचारियों ने बाइक सवार दो लोगों को रोका तो वह घबरा गए और बाइक छोड़कर फरार हो गए. कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल सहित आसपास के इलाके की तलाशी ली. बाइक से बैग बरामद हुआ.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में करीब 40 किलो से अधिक हेरोइन भेजी गई थी. इसके साथ चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. यह खेप गांव ओठियां के समीप गिरी थी, जिसे कुछ युवक मोटरसाइकिल पर लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान सड़क निर्माण में लगे कर्मियों द्वारा रोके जाने पर घबरा गए और बाइक छोड़कर भाग गए. फरार तस्करों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए. नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version