Andhra Pradesh: अनंतपुर में हादसा, ट्रक से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां अनंतपुर जिले के गुंती मंडल में बाचुपल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सर्कल इंस्पेक्टर वेंकट रामिरेड्डी ने बताया
घटना के पु‍ष्टि करते हुए सर्कल इंस्पेक्टर वेंकट रामिरेड्डी ने बताया कि यह हादसा जिले के गुंती मंडल के बाचुपल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुआ. हैदराबाद से अनंतपुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रण होकर ट्रक से टकरा गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक और घायल एक ही परिवार के
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक और घायल लोग अनंतपुर के रानी नगर के एक ही परिवार से हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version