आंध्र प्रदेश: बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के सात लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक बस ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ही गांव के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलनाडू जिले में चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हुई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. एक ही गांव के सात लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चिलाकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के रहने वाले थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि ये लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंडामंजुलुरु गए थे और ऑटो-रिक्शा से वेलुरु लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. ट्रैवल बस विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही थी. इस हादसे में घायल हुए लोगों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी घटना पर जताया दुख

आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि टक्कर में सात लोगों की मौत बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि सड़क हादसों में कीमती जानें जा रही हैं.

हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कहा, ‘सफर लोगों को उनकी मंजिल तक ले जाना चाहिए, न कि उनकी आखिरी मंजिल तक.’

रामप्रसाद रेड्डी ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को हादसे वाली जगह पर हालात सामान्य करने के लिए भी कदम उठाने को कहा.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच में जुटी हैं. उधर, सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version