आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति सहित पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में नवविवाहित दंपति सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

खड़े ट्रक से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, नांदयाला जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में एक नवविवाहित दंपति सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एसपी के. रघुवीर रेड्डी ने बताया
घटना के संबंध में नांदयाला जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. रघुवीर रेड्डी ने बताया कि परिवार तिरुपति में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था. इसी दौरान नल्लागटला गांव के पास यह हादसा हो गया.

Latest News

Donald Trump: ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफे की मांग की

Donald Trump: डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि इल्हान उमर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि उन्होंने शपथ लेने के लिए...

More Articles Like This

Exit mobile version