अंकित बालियान हत्याकांड: DGP बोले- मारे गए दो शूटर, UP में किसी भी गैंग को पांव नहीं पसारने देंगे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ankit Baliyan Murder Case: यूपी पुलिस और एसटीएफ ने अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो शूटरों को ढेर कर दिया. दो की तलाश की जा रही है. इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन में शामली पुलिस के साथ ही मेरठ और नोएडा पुलिस को शामिल किया गया था. इसके लिए 11 पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाई गई थीं, जिससे कि दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा पुलिस के समन्वय से शूटरों को जल्दी ट्रेस करने में मदद मिली.

डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ शूटरों तक सीमित नहीं रहेगी, जेल से लेकर विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं तक कार्रवाई की जाएगी. दूसरे प्रदेशों के गैंग ये ना सोचें की यूपी में अपराध कर बच जाएंगे, वह जहां होंगे, वहां कार्रवाई होगी. यूपी में किसी भी गैंग को पांव नहीं पसारने देंगे.

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग की भूमिका सामने आई है. वारदात में जो भी शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या की वजह एक गाना बनाया जाना सामने आया है. बाकी हर पहलू पर जांच की जा रही है. शूटरों को हथियार देने वालों के साथ ही शूटरों को शरण देने वाले भी चिन्हित किए जा रहे हैं, सब पर कार्रवाई होगी.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version