पूर्व PM शेख हसीना और उनके बेटे सहित 16 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, लगे हैं ये आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है. अब बांग्लादेश की एक अदालत ने शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद और 16 अन्य के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. आरोपी है कि हसीना सहित अन्य आरोपी राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में आवासीय भूखंडों के आवंटन में हुई अनियमितता में शामिल रहे हैं.

अधिकारी ने क्या कहा?

अदालत के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) की चार्जशीट को ध्यान में रखते हुए पूर्वाचल न्यू टाउन में भूखंड आवंटन में अनियमितताओं के दो मामलों में वारंट जारी किए हैं.’’ अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता के मुताबिक, अधिकतर आरोपी सरकारी अधिकारी थे. अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तो 29 अप्रैल को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.

अधिकारी ने बताया कि न्यायाधीश जाकिर हुसैन ने ढाका और देश के अन्य भागों में एक दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी अधिकारियों को संबंधित तिथि तक अपने आदेश के क्रियान्वयन पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसी अदालत ने इससे पहले हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल, उनकी बहन शेख रेहाना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक, रेहाना के बेटे रादवान मुजीब सिद्दीक और 48 अन्य के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग कर कथित अवैध भूमि आवंटन के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version