औरंगाबादः कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 7 लोगों के मरने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्रः महाराष्ट्र से भीषण आग की खबर आ रही है. यहां औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह घटना सुबह चार बजे की है. इस हादसे में सात लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

मीडिया से बात करते हुए औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने कहा, “छत्रपति संभाजीनगर में सुबह के चार बजे एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन प्राथमिकी जांच के बाद हमें लगता है कि इस हादसे में दम घुटने के कारण करीबन सात लोगों की मौत हुई है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.”

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version