Australia: ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन की छत पर चढ़े फलस्तीन समर्थक कार्यकर्ता, सरकार पर लगाए ये आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कैनबराः फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में संसद भवन की छत पर हंगामा किया. आज (गुरुवार) की सुबह चार फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों का एक समूह संसद भवन की छत पर पहुंच गया. उन्होंने भवन के सामने बैनर टांग दिए. बैनर में सरकार पर युद्ध अपराधों में मिलीभगत का आरोप लगाया गया है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, छत से उतरने के बाद प्रदर्शनकारियों को ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार लगभग 11.45 बजे हिरासत में ले लिया.

‘तीन पुरुष और एक महिला गिरफ्तार’
एक बयान में पुलिस ने पुष्टि किया कि तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उन पर अतिक्रमण के आरोप लगाए जाने की संभावना है. उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने संसद भवन के अंदर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस तरह का कोई भी विरोध प्रदर्शन करने की यहां कोई जगह नहीं है जो दूसरों को खतरे में डालता हो, ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन करने की जगह नहीं है जो सार्वजनिक संस्थानों या सार्वजनिक भवनों को प्रभावित करता हो.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version