Ayodhya: आतंकी हमले की धमकी के बाद अभेद्य किले में बदली अयोध्या, कड़ी की गई सुरक्षा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इसको लेकर रामनगरी की सुरक्षा कड़ी करते हुए चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है. मालूम हो कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 16 नवंबर को अयोध्या मंदिर पर हमले की धमकी दी गई थी.

जवानों ने किया रूटमार्च
अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा घेरा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही तलाशी ली जा रही है. एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के साथ एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया. अयोध्या के प्रवेश द्वार से लेकर राम जन्मभूमि परिसर तक रुट मार्च किया गया.

एटीएस के साथ खुफिया एजेंसी भी अलर्ट मोड पर
सुरक्षा के मद्देनजर रामनगरी के सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. सभी बैरियरों पर सुरक्षा बल तैनाती की गई है. रामनगरी में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है. बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एटीएस के साथ खुफिया एजेंसी भी अलर्ट मोड पर हैं. मालूम हो कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से 16 नवंबर को अयोध्या मंदिर पर बम से हमले की धमकी दी गई थी.

Latest News

Eid 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानिए चांद दिखने की तारीख

रमजान के आखिरी दिनों में सभी की नजरें चांद पर टिकी हैं. जानिए भारत में ईद-उल-फितर 2026 कब मनाई जाएगी और क्या कहते हैं खगोलीय अनुमान.

More Articles Like This