Bahadurgarh: लिव इन में रह रहे युवक-युवती ने उठाया कौफनाक कदम, दी जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahadurgarh: हरियाणा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां बहादुरगढ़ के रुहील रेजिडेंसी में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी जोड़े ने छठी मंजिल से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते थे और उसके लिए शॉर्ट फिल्में भी बनाते थे. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

एक महीने पहले ही दोनों अपनी टीम के साथ आए थे बहादुरगढ़
बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ही दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे. यहां उन्होंने रूहिल रेजिडेंसी की छटी मंजिल पर फ्लैट नम्बर-701 किराए पर लिया था, जहां वो अपनी टीम के करीबन पांच साथियों के साथ रह रहे थे.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मृतकों की पहचान गर्वित (25 वर्ष) और नंदिनी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देर रात शूट के बाद घर आने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. जिसके बाद ये हादसा हुआ. उधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया.

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की सूचना
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी. पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी. अभी मृतकों के परिजन यहां नहीं पहुंचे है. उनका इंतजार किया जा रहा है. परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा. फिलहाल, एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी. पुलिस जांच अधिकारी जगबीर का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version